पहली पारी अक्टूबर २००६ में समाप्त हो जाने के बाद। धीरे धीरे लोगों का संवेदना प्रकट करने आने वालों का सिलसिला ख़त्म हुआ। और अब हम तीन प्राणी मैं, मेरा मंझला बेटा अमित, जो उस समय IIT रूडकी से बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) करने के बाद नॉएडा स्थित एक साउथ अफ्रीकन सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहा था, और सबसे छोटा बेटा क्षितिज जो डीपीएस वसुंधरा में ११वीं में पढ़ रहा था, रह गए।मैंने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली और दो दिन में ही मुझे समझ आ गया कि सुबह कार से गाजियाबाद से मुरादाबाद और शाम को मुरादाबाद से गाजियाबाद मेरे लिए ड्राइव करना संभव नहीं है।शारीरिक थकान और आर्थिक नुक्सान ने मुझे बाध्य किया कि मैं रेलवे पास बनवा लूँ। दैनिक यात्रियों के लिए मुझे रेलवे मासिक पास का महत्त्व समझ में आ गया। लेकिन कुछ दिनों में ही मुझे (दो महीने में ही) ये व्यवस्था त्यागनी पड़ी क्यूंकि मेरे अपनी आइडेंटिटी छिपा कर द्वितीय श्रेणी के भीड़ भरे डिब्बे में रोज रोज यात्रा करना, संभव नहीं रहा. कुछ दैनिक यात्रियों ने मुझे पहचान लिया कि मैं मुरादाबाद में संयुक्त विकास आयुक्त हूँ। और ये मेरे पद की गरिमा के अनुकूल नहीं था। ये पद की गर...