इस संसार में देखे और भोगे हुए यथार्थ पर बहुत कुछ लिखने का मन है आपकी एक पुरानी पोस्ट में कई बातों पर लिखने का मन है, और पोस्ट पर एक कॉमेंट पर आपकी प्रतिक्रिया देखकर भी चकित हूँ। १.पुरातन संस्कृति में boyfriend girlfriend से भी ख़राब relationship के उदाहरण मिल जाएँगे। राजा या राजकुमार शिकार खेलने गए, कोई वनबाला भा गयी, गंधर्व विवाह किया, कुछ दिन वहीं गुज़ारे, गर्भवती स्थिति में छोड़ कर राजा या राजकुमार अपने राज्य/राजधानी लौट गए। विवाहित होते हुए भी, किसी की लड़की भगा लाए, नई को पटरानी बना दिया, पुरानियों को उस की नौकरानी की तरह रखा। २. गंधर्व विवाह, तामस विवाह जैसे विवाह, अवैध सम्बन्धों को मान्यता देने की मनुस्मृति के क़ानून की विधि थी। ३. Breakup तब भी होते थे, पत्नी ( वैध या अवैध) को राजा छोड़ देता था, और उसे अपने पिता के घर/ गुरु के आश्रम में जीवन काटना पड़ता था। ४. तिजोरी ख़ाली होने की बात भी हास्यास्पद लगी, प्यार हो या वीर्य ये न समाप्त होने वाले ख़ज़ाने हैं। कोई भी संसार में ऐसा नहीं है, जो केवल एक से प्यार करे और दूसरे से इसलिए न कर पाए कि तिजोरी ख़ाली हो गयी है। न ही ऐसा है...