सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहलगाम पर भारत का गुस्सा

अभी दो दिन पूर्व मैंने भी पहलगाम की दुर्घटना पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन आज मैं शांत मन से सोच पा रहा हूँ कि विवेकपूर्ण प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए, गुस्सा एक भावुक वातावरण पैदा करता है, नकारात्मक वातावरण। लेकिन आज मैं इस पर गहराई से अपना विमर्श कर सकता हूँ। इस घटना को अंजाम देने वालों का उद्देश्य क्या था ? अगर ये मैं और आप सोच पाएं तो हम ये भी पहचान पाएंगे कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन थे? कौन हैं वो लोग, जिन्हें इस घटना के परिणामों से लाभ होने की संभावना हो सकती है। क्या कोई कश्मीरी मुस्लिम इस से लाभान्वित हो सकता है? पिछले पांच वर्षों में कश्मीर में जैसी शांति और पर्यटन का विकास हुआ है , कश्मीरी लोगों की पर्यटन से आय में वृद्धि हुई है उससे इतना तो समझ में आता है कि पर्यटन से लाभ कमाने वाले आम कश्मीरी तो ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकते जो उनकी रोजी रोटी पर खतरा पैदा कर दे। सिरफिरे ब्रैनवॉश कर दिए गए ऐसे लोग, जिनके दिमाग में ये भर दिया गया हो कि गैर मुस्लिमों की हत्या एक सबाब का काम है और ऐसा करने से इस्लाम में उन्हें जन्नत का हकदार माना जाएगा,भी जन्नत और हूरों क...

न्याय क्या और कैसे, किसके द्वारा

भारतीय संविधान की दृष्टि से “न्याय” एक मूलभूत सिद्धांत है, जो संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है: “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए… सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए…” इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय संविधान तीन प्रकार के न्याय की गारंटी देता है: 1. सामाजिक न्याय (Social Justice): सभी को समाज में बराबरी का स्थान मिले। छुआछूत, जातीय भेदभाव, लैंगिक असमानता आदि को समाप्त करना। कमजोर वर्गों को संरक्षण देना (जैसे आरक्षण प्रणाली) 2. आर्थिक न्याय (Economic Justice): सभी को संसाधनों तक बराबर पहुंच मिले। गरीबों को अवसर और सहायता मिलें। शोषण, बेरोजगारी और असमान संपत्ति के वितरण को रोकना। 3. राजनीतिक न्याय (Political Justice) हर नागरिक को वोट देने और चुनाव लड़ने का समान अधिकार। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के समक्ष समानता। जनतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना। भारतीय संविधान में न्याय सुनिश्चित करने लिए ९ प्राविधान किए गए हैं- १. मूल अधिकार (Part III): ज...

धर्म का सार

सनातन धर्म में समय समय पर सुधार के लिए इसी धर्म के अनुयायियों में से कुछ प्रबुद्ध लोगों ने अपने अनुभवों के आधार पर कुछ शिक्षाएं दीं ,  इन शिक्षाओं से प्रभावित लोगों ने एक अलग कल्ट शुरू किया जो बाद में एक नए धर्म के रूप में विकसित और प्रचलित हो गया।  भारत में सनातन धर्म में समय-समय पर सुधार लाने के लिए कई धार्मिक व्यक्तित्वों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जाति-भेद, कुप्रथाओं को दूर करने के साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक सुधार किए। इनमें से कुछ प्रमुख धार्मिक सुधारक निम्नलिखित हैं: 1. महावीर स्वामी (599–527 ई.पू.) जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने कर्म, अहिंसा और सत्य की शिक्षा दी। उन्होंने ईश्वर की पारंपरिक अवधारणा को चुनौती देते हुए आत्मज्ञान, मोक्ष, और आत्मा की शुद्धता पर बल दिया। महावीर स्वामी ने समाज में व्याप्त हिंसा, बलि प्रथा, और जाति-प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। 2. गौतम बुद्ध (563–483 ई.पू.) गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की। उन्होंने अंधविश्वास, बलि-प्रथा, और जाति-व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को "अष्टांगिक मार्ग...

पुरुषों पर घरेलू हिंसा या बलात्कार के लिए क़ानून

 भारत में घरेलू हिंसा और यौन अपराधों से संबंधित अधिकांश कानूनों का फोकस महिलाओं की सुरक्षा पर है। हालांकि, यह कहना गलत होगा कि पुरुषों के लिए कोई संरक्षण या उपाय उपलब्ध नहीं है, परंतु मौजूदा कानूनों में विशेष रूप से पुरुषों को पीड़ित मानकर बनाए गए प्रावधानों की कमी है। घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 में महिलाओं को सुरक्षा दी जाती है और यह महिलाओं को पुरुषों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अधिकार देता है।  भारतीय  न्याय संहिता (BNS) में घरेलू हिंसा के मामले में विशेष रूप से पुरुषों को पीड़ित मानने वाले प्रावधान का अभाव है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 अब भी महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, घरेलू हिंसा के मामलों में पुरुषों के लिए कोई विशेष प्रावधान न होने के कारण, पुरुष BNS के अन्य प्रावधानों का सहारा लेकर अपने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भारतीय न्याय संहिता, 2023 में धारा 69 और धारा 70 के अंतर्गत बलात्कार और यौन शोषण के मामले दर्ज किए जा सकते हैं, लेकिन यह विशेष रूप से महिलाओं पर होने वाले यौन अपराधों को कवर क...

तरह तरह के आवरण

दुनिया भर में हर बुरे काम को ढकने के लिए अच्छे आवरण इस्तेमाल किये जाते रहे हैं। और ये तरीका आज भी अपनाया जा रहा है.  लोगों के विश्वास को अपने हित में इस्तेमाल करके अपने अपराधों और पापों या अनैतिक कार्यों को ढकने का ये काम वे करते हैं जिन्हें हम कभी अपराधी मान ही नहीं सकते क्यों कि हमें विश्वास है कि  कोई राष्ट्रवादी भ्रष्ट नहीं हो सकता, देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता।  कोई धार्मिक वेशभूषा धारण करने वाला या धार्मिक प्रवचन देने वाला व्यक्ति कभी अधार्मिक, या अनैतिक कार्य नहीं कर सकता।  लेकिन ये सच नहीं है।  राष्ट्रवाद और धर्म कुछ अपराधियों के लिए केवल एक पर्दा है जिसके पीछे वे अपने अनैतिक कार्यों को छिपा लेने में सफल हो जाते हैं।  आपने बहुत सी गाड़ियों पर प्रेस, विधायक, जज, प्रशासन, जैसे स्टीकर लगे देखे होंगे, ऐसा लोग क्यों लिखते हैं क्यों कि वे लोग भी इन पर्दों के पीछे अपना वास्तविक चरित्र छिपा लेते हैं। पुलिस वाले या छोटे चोर इन स्टिकर्स को देखकर सहम जाते हैं और इन वाहनों के साथ छेड़छाड़ नहीं करते। कुछ वर्ष पहले। .....प्रदेश सरकार लिखे वाहन या मंत्री। .....प्र...

सच्ची कहानी, नायिका की जुबानी

डिस्क्लेमर:- प्रस्तुत कहानी में संयोग से किसी की जिंदगी से कोई घटनाएं या नाम , मेल खा सकती हैं, दिए गए नाम और स्थान सब असल दुनिया में हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि ये इस कहानी में लिखे पात्रों की असल जिंदगी हो। कहानी का उद्देश्य केवल आज के उत्तर भारत के गाँवों की महिलाओं के एक पहलू पर प्रकाश डालना है।  + "मैं तब सोलह बरस की थी, दसवीं की बोर्ड की परीक्षा सर पर थी।  गाँव में अडोसी पडोसी नहीं होते, बल्कि चाची ताई, भैया भाभी होते हैं। मतलब सब एक ही खानदान के लोग होते हैं तो रिश्तेदार ही होते हैं, शहर की तरह हम यहाँ किसी के नाम या पद से नहीं , रिश्ते से एक दूसरे से सम्बोधित करते हैं। तो ऐसे ही हमारी एक चाची थीं जो उम्र में मुझ से ४ या ५ साल बड़ी थीं, उनकी शादी को साल भर ही हुआ था. बड़ी हंसमुख थीं, मेरी उनसे खूब पटती  थी, वो मुझे चिड़िया बुलाती थीं क्योंकि मैं चिड़िया की तरह हर समय चूं चूं करती फुदकती फिरती थी, हालांकि मेरे पापा मुझे गुड़िया बुलाते थे, वैसे मेरा नाम सुषमा है। चाची जी की एक बड़ी बहन थीं जिनका बेटा हरी, चाची की ही उम्र का था, और  १२वीं में पढता था और उसके भी बोर्ड की प...

to allahaabaad and back to meerut

  दसवीं के बाद जब मैं ग्यारहवीं में आया तो बालैनी में मेरे सहपाठी रहे मेरे ही गाँव के बलवान सिंह, जिनकी यादव इंटर कॉलेज में फर्स्ट डिवीज़न आयी थी, उनको भी प्रेरणा मिली कि वे भी मेरठ उसी स्कूल में पढ़ेंगे, जिसमे मैं पढ़ रहा था, एक और हमारे ही गाँव के धर्मपाल यादव, जो कि मेरे सहपाठी रह चुके थे, वे भी मेरठ के बी ए वी कॉलेज के स्टूडेंट हो गए और मेरे साथी होस्टलर भी। बलवान सिंह से मेरी दोस्ती बहुत लम्बी चली, जब तक कि अपने रिटायरमेंट से कुछ समय पहले लंग कैंसर से उसने दुनिया को अलविदा न कह दिया। लेकिन धर्मपाल तो कक्षा आठ में बालेनी में मेरा क्लास फेलो था और मेरी सबसे पहली कविता मैंने उसी पर लिखी थी , जिसमे लक्षणा शक्ति का प्रयोग करते हुए अपने पेन की चोरी का आरोप उस पर लगाया था , मेरे टीचर उस कविता का मर्म समझ गए थे और उन्होंने तलाशी में मेरा पेन धर्मपाल के बैग से बरामद कर लिया था। फिर मुझे पूछा कि क्या किया जाए , तो मैंने कहा, भूल चूक लेनी देनी, हो सकता है , गैर इरादतन ये पेन उसने अपने बैग में रख लिया हो इसलिए माफ़ किया जाए। तब हम दोस्त बन गए थे। लेकिन गाँव में एक कहावत है, बाण(आदत) वाले की...

कृषि विपणन की भारत सरकार की नीति की घोषणा

फिर वही ढाक के तीन पात -  हाल ही में, केंद्र सरकार ने कृषि विपणन पर एक नई राष्ट्रीय नीति का मसौदा जारी किया है, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री के तरीकों में सुधार करना है। इस मसौदे में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने, डिजिटल ट्रेडिंग और ई-मार्केट सिस्टम को प्रोत्साहित करने, और राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत कृषि बाजार बनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। प्रमुख विशेषताएं: बाजार पहुंच का विस्तार: किसानों को पारंपरिक मंडियों के अलावा निजी खरीदारों, निर्यातकों और उपभोक्ताओं को सीधे अपनी उपज बेचने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। साथ ही, गोदामों और शीत भंडारण सुविधाओं में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। डिजिटल ट्रेडिंग और ई-मार्केट प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और दक्षता में सुधार का लक्ष्य है। सशक्त कृषि विपणन सुधार समिति का गठन: GST परिषद की तर्ज पर राज्य कृषि विपणन मंत्रियों की एक सशक्त समिति के गठन का प्रस्ताव है, जो राज्यों के बीच एकीकृत कृषि बाजार की दिशा में आम सहमति बनाने में सहायक होगी। मूल्य बीमा योजना: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की तर्ज पर एक मूल्य बी...

ghost story

Ghost का अर्थ भूत बताया जाता है, अंग्रेजी में इसे "जो वास्तव में अस्तित्व में नहीं है, या जो था पर अब नहीं है" के अर्थ में लिया जाता है। भूत को हिंदी में "बीता हुआ", या "अतीत" के अर्थ में लिया जाता है.   ghostwriting का भी चलन इन दिनों है। और इतना है कि अब इसके विज्ञापन भी आने लगे हैं कि अपनी कहानी ghostwriters से लिखवाइए। यानि कहानी के लिए बस कंटेंट आप उपलब्ध करा दीजिये और पैसा लेकर आपकी कहानी आपकी जुबानी भाषा और लेखन विशेषज्ञ लिख देंगे।   मेरे पास भी एक घोस्ट आया, यूँ कहिये कि मेरे एक प्रियजन ने मुझ से कहा कि क्या आप मेरी कहानी लोगों को बता सकते हैं, मैंने कहा कुछ दिलचस्प हुआ तो कोशिश करूंगा, लेकिन मैं कोई स्थापित लेखक नहीं हूँ और मैं कहानीकार के रूप में स्थापित भी नहीं, इसलिए किसी कुशल लेखक के पास क्यों नहीं करते, उसने कहा कि क्योंकि वे बड़े मंहगे हैं और मेरे पास देने को दमड़ी भी नहीं, और फिर मुझे जितना आप जानते हैं उतना मेरे परिवार के लोग भी नहीं जानते तो आप मेरी बात शायद बेहतर लिख सकें। और मैंने हाँ भर दी।   " मैं छोटी सी थी, गाँव में रहती थी ,...