सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Keep quiet

"चुप बैठो" 

अगर आप अपने बच्चों को ये निर्देश देने की आदत पाल बैठे हैं तो इसे तुरंत बदल डालिये। पहले हम बच्चे को बोलना सिखाते हैं। जब वो माँ , मामा, म्मा या पा, पापा बोलता है तो हम बहुत खुश होते हैं। हम बार बार उसे बोलने को प्रेरित करते हैं। फिर हम उसे दो पैरों पर चलना सिखाते हैं, ऊँगली पकड़ कर चलवाते हैं, मेज के सहारे से चलवाते हैं उसके लिए वॉकर, गडूलना लाते हैं, किसी प्रकार उसे चलने का अभ्यास करवाते हैं। 

बच्चे जब बोलना और चलना सीख जाते हैं तो उनकी जिज्ञासा जागृत हो जाती है वो हर वस्तु को पहुँच में लाना चाहता है, हर शब्द को दोहराना चाहता है और जब वो आपकी तरह हर वस्तु तक पहुँच कर उसे पकड़ कर देखना चाहता है तो अपनी उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न भी होता है। वो आपके शब्द दोहराता है। अगर आप गाली के शब्दों का प्रयोग करता है तो वो भी वैसा ही बोलता है या बोलने की कोशिश करता है। शुरू शुरू में आप को भी मजा आता है। लेकिन जैसे जैसे वो बड़ा होता जाता है , आपको उसका ज्यादा चलना और ज्यादा बोलना अखरने लगता है। तो आप की डांट के दो शब्द उसे हतप्रभ कर देते हैं, डरा देते हैं, यही वे शब्द हैं "चुप बैठो"

इन दो शब्दों से आप उसके व्यक्तित्व का विकास अवरुद्ध कर देते हैं। बड़े हो कर भी उसे यही शब्द सालते रहते हैं अनजाने ही वह ये समझने लगता है कि अधिक बोलना अशिष्टता है, फालतू चलना/घूमना आवारागर्दी है। और उसकी इस समझ के पीछे उसके मातापिता और शिक्षक ही होते हैं। जिन्हे अपने निजी कारणों से किसी का भी फालतू बोलना या फालतू घूमना पसंद नहीं होता। बच्चों के मन में बहुत प्रश्न होते हैं। माता पिता और शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वे बच्चे की जिज्ञासा को शांत करें उनके प्रश्नों के उत्तर दें। लेकिन या तो उन्हें उन प्रश्नों के सही उत्तर पता ही नहीं होते अथवा उन्होंने यही सीखा होता है कि ये प्रश्न अनुचित हैं, अनुत्तरणीय है, इनके उत्तर नहीं दिए जाने चाहिए तो वो बच्चों को डांटने लगते हैं, चुप बैठो। कुछ लोगों को शोर पसंद नहीं होता तो वो इसी कारण से बच्चों को कहते हैं।  चुप बैठो। लेकिन वे ये नहीं समझ/सोच पाते कि वो बच्चे के व्यक्तित्व में एक नकारात्मक गाँठ बाँध रहे हैं। वो भविष्य में भी जब उसे बोलना जरुरी होगा, तब भी चुप रहेगा और सोचेगा कि  चुप रहने में ही भलाई है।  एक चुप सौ बोलते को हरा सकता है। अपनी कमजोरियों को वो चुप रहकर छिपाना सीख जाता है। यद्यपि चुप रहने वाले लोगों की सफलता की कहानियां भी आपने सुन रखी होंगी, लेकिन सच्चाई से मुंह न मोड़ें तो आप मानेंगे कि  बोलने वालों को अधिक सफलता मिलती आई है। 

आप के पास किसी भी कारण से कोई शैक्षणिक डिग्री न भी हो तो भी आप बोलने के गुण के आधार पर सफल हो सकते हैं। बोलने वाला ही प्रवक्ता बनता है, बोलने वाला ही सेल्समेन हो सकता है , बोलने वाला ही पत्रकार, एंकर, डिबेटर, मोटिवेटर, गुरु, यूट्यूबर , और नेता बन सकता है। बोलने वाले के लिए बहुत स्कोप है  बल्कि कहिये की स्कोप ही स्कोप है। डिग्रियों का क्या है, बोलने वालों को तो बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटीज अपने मंच पर बुला कर मानद डॉक्टरेट प्रदान कर गौरवान्वित होती हैं हैं। ऐसे विषय की डिग्रियां भी प्रदान कर सकती हैं जिसमे पहले किसी को कोई डिग्री दी ही नहीं गयी हो। 

यही बात फालतू घूमने के बारे में भी कही जा सकती है। फालतू घूमना बड़े साहस का काम है। दुनिया भर का इतिहास फालतू घूमने वालों ने ही रचा है। आप उन्हें तब तक आवारा कह सकते हैं जब तक उनकी उपलब्धियां प्रकाशित नहीं हो जातीं। दुर्गम स्थानों, दुर्गम मार्गों, दर्रों, समुद्री मार्गों, द्वीपों की खोज इन फालतू घूमने वालों ने , यायावरों/घुमक्क्ड़ों ने ही की है। फाहियान, ह्वेनसांग, कोलम्बस, वास्को डेगामा, रांगेय राघव सब घुमक्कड़ ही तो थे। 

कम लिखे को ज्यादा समझना, आज से किसी को "चुप बैठो" मत कहना। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सच्ची कहानी, नायिका की जुबानी

डिस्क्लेमर:- प्रस्तुत कहानी में संयोग से किसी की जिंदगी से कोई घटनाएं या नाम , मेल खा सकती हैं, दिए गए नाम और स्थान सब असल दुनिया में हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि ये इस कहानी में लिखे पात्रों की असल जिंदगी हो। कहानी का उद्देश्य केवल आज के उत्तर भारत के गाँवों की महिलाओं के एक पहलू पर प्रकाश डालना है।  + "मैं तब सोलह बरस की थी, दसवीं की बोर्ड की परीक्षा सर पर थी।  गाँव में अडोसी पडोसी नहीं होते, बल्कि चाची ताई, भैया भाभी होते हैं। मतलब सब एक ही खानदान के लोग होते हैं तो रिश्तेदार ही होते हैं, शहर की तरह हम यहाँ किसी के नाम या पद से नहीं , रिश्ते से एक दूसरे से सम्बोधित करते हैं। तो ऐसे ही हमारी एक चाची थीं जो उम्र में मुझ से ४ या ५ साल बड़ी थीं, उनकी शादी को साल भर ही हुआ था. बड़ी हंसमुख थीं, मेरी उनसे खूब पटती  थी, वो मुझे चिड़िया बुलाती थीं क्योंकि मैं चिड़िया की तरह हर समय चूं चूं करती फुदकती फिरती थी, हालांकि मेरे पापा मुझे गुड़िया बुलाते थे, वैसे मेरा नाम सुषमा है। चाची जी की एक बड़ी बहन थीं जिनका बेटा हरी, चाची की ही उम्र का था, और  १२वीं में पढता था और उसके भी बोर्ड की प...

ghost story

Ghost का अर्थ भूत बताया जाता है, अंग्रेजी में इसे "जो वास्तव में अस्तित्व में नहीं है, या जो था पर अब नहीं है" के अर्थ में लिया जाता है। भूत को हिंदी में "बीता हुआ", या "अतीत" के अर्थ में लिया जाता है.   ghostwriting का भी चलन इन दिनों है। और इतना है कि अब इसके विज्ञापन भी आने लगे हैं कि अपनी कहानी ghostwriters से लिखवाइए। यानि कहानी के लिए बस कंटेंट आप उपलब्ध करा दीजिये और पैसा लेकर आपकी कहानी आपकी जुबानी भाषा और लेखन विशेषज्ञ लिख देंगे।   मेरे पास भी एक घोस्ट आया, यूँ कहिये कि मेरे एक प्रियजन ने मुझ से कहा कि क्या आप मेरी कहानी लोगों को बता सकते हैं, मैंने कहा कुछ दिलचस्प हुआ तो कोशिश करूंगा, लेकिन मैं कोई स्थापित लेखक नहीं हूँ और मैं कहानीकार के रूप में स्थापित भी नहीं, इसलिए किसी कुशल लेखक के पास क्यों नहीं करते, उसने कहा कि क्योंकि वे बड़े मंहगे हैं और मेरे पास देने को दमड़ी भी नहीं, और फिर मुझे जितना आप जानते हैं उतना मेरे परिवार के लोग भी नहीं जानते तो आप मेरी बात शायद बेहतर लिख सकें। और मैंने हाँ भर दी।   " मैं छोटी सी थी, गाँव में रहती थी ,...

व्यापार संसार को लील रहा है

सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा मंच है। ये बड़ा इसलिए है कि यहां कोई भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा पूरा लाभ उठा सकता है और उठा रहा है। इन मंचों के संचालकों ने आत्मानुशासन के लिए कुछ रेस्ट्रिक्शन्स रखी हुई हैं लेकिन ये रेस्ट्रिक्शन्स तभी काम में लाइ जाती हैं, जब कोई इन पर आपत्ति  दर्ज कराता है।  और ये जरुरी नहीं है कि हर आपत्ति पर मंच संचालक रेस्ट्रिक्शन लागू ही करे। कई बार उनका आपत्ति करने वाले को जवाब आता है कि उनके स्टैंडर्ड्स के अनुसार कंटेंट आपत्तिजनक नहीं पाया गया।  अब ये स्टैण्डर्ड कौन बनाता है। हर देश/प्रदेश/समाज के अपने अपने स्टैंडर्ड्स होते हैं, अपने अपने सामजिक नियम और परम्पराएं होती हैं। मंच संचालक जिस देश में बैठे हैं, वे उस देश के स्टैंडर्ड्स को दुनिया भर में थोप रहे होते हैं।  ये सांस्कृतिक आक्रमण/अतिक्रमण जैसा समझिये। अमेरिका में बैठे लोग अपने स्टैंडर्ड्स सारी दुनिया पर थोप रहे हैं क्यों कि फेसबुक, ट्विटर/x , व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम सब का सञ्चालन अमेरिका से हो रहा है।  अच्छा लगता है कि हमें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक बड़ा मंच मिल जाता है और ...