सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Life एंड Universe

एक नाभिक(nucleus) है, उसके चारों ओर कुछ सूक्ष्म पिंड चक्कर काट रहे हैं, उस चक्कर वाले रस्ते को ऑर्बिट कहते हैं। एक को अनेक से बदल दीजिये। अनेक नाभिक हैं, और हर नाभिक के चारों ओर अनेकों सूक्ष्म पिंड अलग अलग ओर्बिट्स में घूम रहे हैं। परमाणु से लेकर सूर्य तक के बारे में अभी तक लोग इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं। लेकिन सूर्य भी तो किसी सिस्टम का हिस्सा है, उस सिस्टम को आप गैलेक्सी (आकाश गंगा )का नाम दे सकते हैं। वो गैलेक्सी एक अकेली गैलेक्सी नहीं हैं, ऐसी अनगिनत गैलेक्सीज हैं।  और हर गैलेक्सीज में असंख्य तारे हैं जैसे कि आकाश गंगा के अनगिनत तारों में से एक तारा सूर्य है। और हर तारे के चारों ओर घूमने वाले जाने कितने ग्रह हैं जैसे कि सूर्य के चारों और घूमने वाले पृथ्वी सहित कम से कम नौ ग्रहों की पहचान मनुष्य ने भी कर रखी है। हर ग्रह के चारों ओर भी कितने ही उपग्रह घूम रहे हैं. शनि ग्रह के उपग्रहों की तो सही से अभी गिनती भी नहीं हुई है। तो हर पिंड एक नाभिक है, उसके चारों ओर घूमने वाले अनेकों अन्य पिंड हैं। और ये सूक्ष्म स्तर पर हमारे ज्ञान की सीमा में परमाणु से लेकर सूर्य तक ही हमें ज्ञात है लेकिन न परमाणु अंत है और न सूर्य अंत है। ये सीमा हमारे ज्ञान की या हमारी इन्द्रियों की है। 

जीव क्या है ? जीव एक गति का नाम है, जीव अपने जैसे अन्य जीव पैदा करने की क्षमता का भी नाम है। जीव निरंतर ग्रोथ/विकास का भी नाम है, और जीव में ग्रोथ के एक शीर्ष तक पहुँचने के बाद ह्रासमान होने का भी गुण है। सृष्टि में जो कुछ भी हमारे संज्ञान में आ पाया है, वो सब गतिमान है, वो निरंतर विकासमान है, निरंतर ह्रासमान है और उस हर जिसे हम जड़ पदार्थ समझते हैं उसमे भी अपने जैसे पदार्थ को पैदा करने की क्षमता विद्यमान है, चाहे हम उसे जान पाए हों या न जान पाए हों, इस प्रकार यह समस्त सृष्टि ही जीव है। पैदा होने से समाप्त होने तक की यात्रा का नाम ही जीवन है। पैदा होना और समाप्त होना सबसे बड़ी भ्रांतियां हैं, क्यों कि न कुछ पैदा होता है, और न कुछ समाप्त होता है, एक बीज से पेड़ उगता है, पेड़ अपने समाप्त होने से पहले अनेकों बीज दे चुका होता है, यानि मृत्यु से पहले ही नया जीवन आरम्भ हो चुका होता है।  इस प्रकार सृष्टि में जीवन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। और मृत्यु है ही नहीं, क्यों कि जब जीवन समाप्त होने से पहले ही ने जीवन को जन्म दे चुका तो मृत्यु है ही कहाँ। 

जीवन ही सत्य है और मृत्यु एक भ्रम है। लेकिन दीखता है किसी का सदा सदा के लिए विलुप्त हो जाना, इसका कारण भी हमारा भ्रम ही है। इसे हम विज्ञान में स्वरुप बदलने के सिद्धांत से समझ सकते हैं। जल ही वाष्प है, जल ही हिम है।  मिट्टी ही अधिक धूल है, मिटटी ही शिला है। तत्वों का संघटन ही यौगिक है, और उनका विघटन ही मिश्रण है।  

सृष्टि स्वचालित है। लेकिन मनुष्य अभी तक automatism के सिद्धांत को पचा ही नहीं पाया है। उसे गाडी चलती देखकर ये मानने की जरूरत महसूस होती है कि ड्राइविंग सीट पर कोई तो बैठा है। कोई तो गाडी चला रहा है। लेकिन नई पीढ़ी को स्वचालित मशीनों के बारे में और रोबोट्स के बारे में बेहतर जानकारी है। वो ऐसी मशीनों की कल्पना कर पा रहे हैं जहां मशीन अपने ऊर्जा/ईंधन के ख़त्म होने से पहले स्वयं ही चार्जिंग सेण्टर पर जा कर खुद को चार्ज कर लेती है। चार्ज होने के बाद फिर से अपने काम पर लग जाती है। खुद ही अपनी क्लीनिंग और खुद ही मेंटेनेंस कर लेती है। 

आदमी अगर सोचने लगे खुद अपने बारे में, या आय जीवों के बारे में कि ये कितनी अच्छी आटोमेटिक मशीन है, जो सांस ले रही है, उसमे से ऑक्सीजन ले रही है, अन्य फ्यूल के लिए शिकार कर रही है या, खेती कर रही है या जंगलों से से फलों की पिकिंग कर रही है।  प्रोसेसिंग के बाद उपयोगी पदार्थों को consume कर रही और अनुपयोगी पदार्थों का कचरा बाहर फेंक रही है। तो शायद उसे automatism सरलता से समझ में आ जाए, लेकिन वो मान कर चलता है कि इस सब को चलाने के लिए कोई रिमोट कण्ट्रोल है, जिसे कोई भगवान, खुदा, अल्लाह चला रहा है। और ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के हाथ में तो बहुत कुछ है न। बिना ड्राइवर की कार देखने के बाद शायद लोगों के विचारों में बदलाव आ जाए। 

फिलहाल तो इस सृष्टि के संचालक प्रभु श्री राम की जय बोल कर ही काम चलाना पड़ेगा। 









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सच्ची कहानी, नायिका की जुबानी

डिस्क्लेमर:- प्रस्तुत कहानी में संयोग से किसी की जिंदगी से कोई घटनाएं या नाम , मेल खा सकती हैं, दिए गए नाम और स्थान सब असल दुनिया में हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि ये इस कहानी में लिखे पात्रों की असल जिंदगी हो। कहानी का उद्देश्य केवल आज के उत्तर भारत के गाँवों की महिलाओं के एक पहलू पर प्रकाश डालना है।  + "मैं तब सोलह बरस की थी, दसवीं की बोर्ड की परीक्षा सर पर थी।  गाँव में अडोसी पडोसी नहीं होते, बल्कि चाची ताई, भैया भाभी होते हैं। मतलब सब एक ही खानदान के लोग होते हैं तो रिश्तेदार ही होते हैं, शहर की तरह हम यहाँ किसी के नाम या पद से नहीं , रिश्ते से एक दूसरे से सम्बोधित करते हैं। तो ऐसे ही हमारी एक चाची थीं जो उम्र में मुझ से ४ या ५ साल बड़ी थीं, उनकी शादी को साल भर ही हुआ था. बड़ी हंसमुख थीं, मेरी उनसे खूब पटती  थी, वो मुझे चिड़िया बुलाती थीं क्योंकि मैं चिड़िया की तरह हर समय चूं चूं करती फुदकती फिरती थी, हालांकि मेरे पापा मुझे गुड़िया बुलाते थे, वैसे मेरा नाम सुषमा है। चाची जी की एक बड़ी बहन थीं जिनका बेटा हरी, चाची की ही उम्र का था, और  १२वीं में पढता था और उसके भी बोर्ड की प...

ghost story

Ghost का अर्थ भूत बताया जाता है, अंग्रेजी में इसे "जो वास्तव में अस्तित्व में नहीं है, या जो था पर अब नहीं है" के अर्थ में लिया जाता है। भूत को हिंदी में "बीता हुआ", या "अतीत" के अर्थ में लिया जाता है.   ghostwriting का भी चलन इन दिनों है। और इतना है कि अब इसके विज्ञापन भी आने लगे हैं कि अपनी कहानी ghostwriters से लिखवाइए। यानि कहानी के लिए बस कंटेंट आप उपलब्ध करा दीजिये और पैसा लेकर आपकी कहानी आपकी जुबानी भाषा और लेखन विशेषज्ञ लिख देंगे।   मेरे पास भी एक घोस्ट आया, यूँ कहिये कि मेरे एक प्रियजन ने मुझ से कहा कि क्या आप मेरी कहानी लोगों को बता सकते हैं, मैंने कहा कुछ दिलचस्प हुआ तो कोशिश करूंगा, लेकिन मैं कोई स्थापित लेखक नहीं हूँ और मैं कहानीकार के रूप में स्थापित भी नहीं, इसलिए किसी कुशल लेखक के पास क्यों नहीं करते, उसने कहा कि क्योंकि वे बड़े मंहगे हैं और मेरे पास देने को दमड़ी भी नहीं, और फिर मुझे जितना आप जानते हैं उतना मेरे परिवार के लोग भी नहीं जानते तो आप मेरी बात शायद बेहतर लिख सकें। और मैंने हाँ भर दी।   " मैं छोटी सी थी, गाँव में रहती थी ,...

व्यापार संसार को लील रहा है

सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा मंच है। ये बड़ा इसलिए है कि यहां कोई भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा पूरा लाभ उठा सकता है और उठा रहा है। इन मंचों के संचालकों ने आत्मानुशासन के लिए कुछ रेस्ट्रिक्शन्स रखी हुई हैं लेकिन ये रेस्ट्रिक्शन्स तभी काम में लाइ जाती हैं, जब कोई इन पर आपत्ति  दर्ज कराता है।  और ये जरुरी नहीं है कि हर आपत्ति पर मंच संचालक रेस्ट्रिक्शन लागू ही करे। कई बार उनका आपत्ति करने वाले को जवाब आता है कि उनके स्टैंडर्ड्स के अनुसार कंटेंट आपत्तिजनक नहीं पाया गया।  अब ये स्टैण्डर्ड कौन बनाता है। हर देश/प्रदेश/समाज के अपने अपने स्टैंडर्ड्स होते हैं, अपने अपने सामजिक नियम और परम्पराएं होती हैं। मंच संचालक जिस देश में बैठे हैं, वे उस देश के स्टैंडर्ड्स को दुनिया भर में थोप रहे होते हैं।  ये सांस्कृतिक आक्रमण/अतिक्रमण जैसा समझिये। अमेरिका में बैठे लोग अपने स्टैंडर्ड्स सारी दुनिया पर थोप रहे हैं क्यों कि फेसबुक, ट्विटर/x , व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम सब का सञ्चालन अमेरिका से हो रहा है।  अच्छा लगता है कि हमें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक बड़ा मंच मिल जाता है और ...