बहुत से Apps आप से मांग करते हैं कि आप अपने कांटेक्ट लिस्ट तक उनकी पहुँच को allow कीजिए, कुछ आपकी लोकेशन जानना चाहते हैं। और ऐसी मांग करते समय उनकी दलील होती है कि इस प्रकार वो आपकी बेहतर सेवा कर पाएंगे।
सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग भी आम आदमी, गरीब आदमी की बेहतर सेवा के नाम पर आप को नए नए उपहार योजनाओं और कानूनों के नाम पर देना जारी रखते हैं जबकि असलियत में वो उपहार अप्रत्यक्ष रूप से उनके प्रायोजकों के हित में होते हैं। सारी बीमा योजनाएं लोगों को नुक्सान से बचाने के नाम पर जारी की जाती हैं और इनसे धन बढ़ता है केवल बीमा कंपनियों का और उन कंपनियों में काम करने वाले प्रस्तावक, सर्वेयर, आदि का। बूँद बूँद से उनका घड़ा तो भर जाता है और आपकी पसीने की बूंदे कब आपको डिहाइड्रेट कर गयीं आपको पता भी नहीं चलता।
आपके कांटेक्ट लिस्ट, आपके मूवमेंट्स, आपके फोटो एल्बम, आपके मैसेज बॉक्स, आपकी लोकेशन और आपकी इंटरनेट सर्फिंग सब कुछ आपके फोन में installed Apps के माध्यम से ये इनफार्मेशन , एकत्र करने वाली कंपनियों के पास पहुँच जाती हैं।और इसके आधार पर आपके और आपके मित्रों को मित्रता के suggestions तथा तरह तरह के अन्य सामान व sites के विज्ञापन मिलने लगते हैं। वे इतने आकर्षक होते हैं कि आप फंस ही जाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें